यूपी में 40 करोड़ पौधारोपण होने पर सीएम ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में यूपी ने 40 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य पूरा कर रचा नया इतिहास: सीएम
वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 बना जनभागीदारी का महाअभियान, पर्यावरण संरक्षण को मिली नई ताकत: सीएम
40 करोड़ पौधरोपण नए उत्तर प्रदेश के सामर्थ्य और जनसंकल्प का प्रतीक: सीएम
प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आने वाली पीढ़ियों के प्रति उत्तरदायित्व का संदेश देता है अभियान: सीएम
भारतीय संस्कृति में वृक्षों का विशेष महत्व, हमारी सभ्यता को कहा जाता है ‘अरण्य संस्कृति’: सीएम
वनों में वेद, उपनिषद और महान ग्रंथों की रचना, ऋषि-मुनियों ने किया लोकमंगल का चिंतन: सीएम
यह अभियान सनातन चेतना का महोत्सव: सीएम
आयुर्वेद के अनुसार हर पौधे में छिपे हैं औषधीय गुण, वृक्ष जीवन के आधार: सीएम
श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने पीपल को अपना स्वरूप बताया: सीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान बना जनआंदोलन: सीएम
2017 से 2023 के बीच यूपी के वन एवं वृक्ष आवरण में 3.38 लाख एकड़ की ऐतिहासिक वृद्धि: सीएम
प्रदेश का हरित आवरण 9.96 प्रतिशत तक पहुंचा: सीएम
अब तक 280 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए: सीएम
पर्यावरण असंतुलन, कार्बन उत्सर्जन और जैव विविधता संरक्षण का सबसे प्रभावी उपाय है वृक्षारोपण: सीएम
सीएम का आह्वान, वृक्षारोपण को जन्मदिन, विवाह, बेटी की विदाई और हर शुभ अवसर से जोड़ें
बच्चों के जन्मदिन पर एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल का संकल्प लेने की सीएम ने की अपील
बेटी की विदाई पर स्नेह और स्मृति के प्रतीक स्वरूप पौधा लगाने का भावनात्मक संदेश: सीएम
हर परिवार से अधिकाधिक वृक्ष लगाने और उन्हें संरक्षित करने की अपील: सीएम
हर पौधा बनेगा हरित, सुरक्षित और समृद्ध उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव: सीएम







Users Today : 21
Users Yesterday : 77