Home » उत्तर प्रदेश » जुलाई, 2026 को रोजगार मेला में 139 अभ्यर्थियों को जाॅब आॅफर

जुलाई, 2026 को रोजगार मेला में 139 अभ्यर्थियों को जाॅब आॅफर

चंदौली ;- सुरेश गुप्ता :-  मिशन निदेशक उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के निर्देश के क्रम में विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 13 जुलाई, 2025 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवसा, चन्दौली में रोजगार मेला आयोजित किया गया। इस रोजगार मेला में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के 88/दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के 19, आई0टी0आई0 के 106 एवं अन्य 200 सहित कुल 413 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेला का उद्धाटन श्री संतोष कुमार गुप्ता जी पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारा करते हुए प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा गया

 

 

 

 

कि जनपद स्तर पर आयोजित होने वाला यह रोजगार मेला विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किये जाने की प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिससे जनपद के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने रोजगार मेला में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों से कहां कि अपनी नियमित शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा में भी पारंगत होना आज के समय की मांग है। इस रोजगार मेला में जो भी चयनित होते है वह इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने, देश एवं प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भुमिका निभा सकते है। उन्होनें सभी चयनित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि युवा इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठायें। इस रोजागर मेला में मुख्य रूप से विजन इंडिया सर्विसेज प्रा0लि0, हिंडाल्को, मैक्सवेल हास्पिटल, हर्ट टच होम हेल्थकेयर प्रा0लि0, मर्सी होम हेल्थकेयर, एस0आई0एस0 सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड, लेनवो ग्रुप आफ कम्पनी, बजवर्थी वेंचर्स प्रा0लि0 एवं तिरूपति बालाजी सर्विसेज सहित 12 कम्पनियों द्वारा कुल 139 अभ्यर्थियों को जाॅब आफर प्रदान किया गया। इस मौके पर श्री अजय कुमार जिला समन्वयक/प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0, श्री तिलक प्रसाद, कार्यदेशक राजकीय आई0टी0आई0 (रोजगार मेला प्रभारी), श्री विनय कु0 पाण्डेय कार्यदेशक राजकीय आई0टी0आई0, श्री अमित कुमार श्रीवास्तव (एम0आई0एस0 प्रबन्धक)/श्री शशिकान्त सिंह(डी0पी0एम0-डी0डी0यू0-जी0के0वाई0), श्रीमती आकांक्षा सिंह (डी0एस0एम0), समस्त बी0पी0एम0, राजकीय आई0टी0आई0 व सेवायोजन कार्यालय के समस्त स्टाॅफ व अन्य लोग उपस्थित रहें। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में प्रधानाचार्य/जिला समन्वयक उ0प्र0 कौशल विकास मिशन चन्दौली द्वारा दी गयी है।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *