नगर निगम व पुलिस की निष्क्रियता से पनप रहे है अतिक्रमणकारी, क्षेत्रीय नागरिकों में जबरदस्त रोष
वाराणसी। नगरनिगम दुर्गाकुंड व भेलूपुर पुलिस की मनमानी से क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों का हौसला बुलंद है। दुर्गाकुंड सहित कबीरनगर कालोनी व शक्ति नगर कॉलोनी के समीप खोजवां-सुकुलपुरा मार्ग अतिक्रमणकारियों की भेट चढ़ गया है। जिससे क्षेत्रीय नागरिकों में जबरदस्त रोष व्याप्त है।

हौसला बुलंद अतिक्रमणकारी ने शक्ति नगर कॉलोनी के समीप खोजवां-सुकुलपुरा मार्ग के साथ साथ समीप की गली में अवैध कब्जा कर चाय, सिगरेट, गुटखा आदि सामानो की दुकान खोल दिया है। उक्त स्थायी अतिक्रमणकारी की दुकान में सुबह और शाम को अवांछनीय तत्वो का जमावड़ा लगता है, जिससे एकतरफ यातायात बाधित होता है, तो वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में संचालित गर्ल्स हॉस्टल व रिहायशी क्षेत्र के छात्राओं का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। अवांछनीय तत्वो के भय से क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक लिखित शिकायत करने से कतराते है। क्षेत्रीय नागरिकों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस का संरक्षण अतिक्रमणकारियो को प्राप्त है। अतिक्रमणकारी बेखौफ होकर सड़क व गली में अतिक्रमण कर चाय, सिगरेट, गुटखा की दुकान चलाते है और आपस में वाद-विवाद कर क्षेत्र में अशान्ति फैलाते है।








Users Today : 30
Users Yesterday : 50