नीट 2026 में आकाश बना यूपी की डॉक्टर फैक्ट्री : आर्यन दुबे ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 7, बने उत्तर प्रदेश स्टेट टॉपर
नीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के छात्र ने राष्ट्रीय स्तर पर हासिल की शानदार सफलता
उत्तर प्रदेश में आकाश का दबदबा, एन टी ए की टॉप 138 सूची में स्टेट रैंक 1, 3, 5, 6, 7 और 8 पर आकाश के छात्रों का कब्जा

वाराणसी: आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के छात्र आर्यन दुबे ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल कर उत्तर प्रदेश के स्टेट टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। इसके अलावा आकाश वाराणसी ब्रांच से ऑल इंडिया रैंक 500 के अंदर 5 छात्रों ने सफलता पाई है जिसमे आर्यन दुबे ऑल इंडिया रैंक 7 ,अंकुर कुमार ऑल इंडिया रैंक 61 ,कृष्णा यादव ऑल इंडिया रैंक 131 ,आदेश अक्षत ऑल इंडिया रैंक 413 और आयुष यादव ऑल इंडिया रैंक 429 रैंक प्राप्त की। इस पत्रकार वार्ता में वाराणसी आकाश ब्रांच से सेंटर डायरेक्टर श्री विष्णु देव तिवारी एवं आनंद प्रकाश पांडेय ,अस्सिटेंट डायरेक्टर संजय तिवारी ,रीजनल सेल्स ग्रोथ हेड श्री अमित अवस्थी ,एकेडिमिक हेड (मेडिकल विंग ) इफ़्तेख़ार अहमद अंसारी एवं ब्रांच हेड आफताफ अहमद मौजूद थे।
यह उल्लेखनीय उपलब्धि मेडिकल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट शिक्षा और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के माध्यम से छात्रों के भविष्य को संवारने की दिशा में ए ई एस एल की प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित करती है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित नीट यूजी 2026 के परिणामों में आकाश वाराणसी के छात्र आर्यन दुबे ने देशभर के लाखों अभ्यर्थियों के बीच ऑल इंडिया रैंक 7 प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। उत्तर प्रदेश स्टेट टॉपर बनने की यह उपलब्धि उनके जीवन में आने वाली अनेक सफलताओं की मजबूत नींव मानी जा रही है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी टॉप 138 की सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आकाश के छात्रों ने नीट यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। आकाश के छात्र आर्यन दुबे ने स्टेट रैंक 1, वंशम सिंह ने स्टेट रैंक 3, एकाग्र यादव ने स्टेट रैंक 5, श्री नारायण हरि मिश्रा ने स्टेट रैंक 6, अरिमा झा ने स्टेट रैंक 7 तथा कृष्णा यादव ने स्टेट रैंक 8 हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।
नीट 2026 में इस वर्ष भी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में अपनी अग्रणी पहचान को और मजबूत किया है। इस वर्ष संस्थान के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता हासिल की है। आकाश के 4 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप 10, 17 छात्रों ने टॉप 50 तथा 41 छात्रों ने टॉप 100 में स्थान बनाया है। यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी, वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति, व्यापक अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की मजबूत व्यवस्था को दर्शाती है।
अपनी सफलता पर आर्यन दुबे ने कहा, नीट यूजी 2026 में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल करना मेरे लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है। इस सफलता के लिए अनुशासन, निरंतर मेहनत और लगातार सीखते रहने की आवश्यकता थी। आकाश के शिक्षकों के मार्गदर्शन ने मेरे कॉन्सेप्ट मजबूत किए, मेरी तैयारी की रणनीति को बेहतर बनाया और पूरे सफर के दौरान मुझे प्रेरित रखा। मैं अपने माता-पिता और शिक्षकों का दिल से आभारी हूं, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया।”इस उपलब्धि पर डी के मिश्रा – क्षेत्रीय निदेशक, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने कहा, “हम आर्यन दुबे को नीट यूजी 2026 में ऑल इंडिया रैंक 7 प्राप्त करने और उत्तर प्रदेश का स्टेट टॉपर बनने पर हार्दिक बधाई देते हैं। यह सफलता छात्र की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प तथा अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग का परिणाम है। ए ई एस एल का हमेशा प्रयास रहा है कि छात्रों को मजबूत शैक्षणिक आधार, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।”
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने वर्षों से नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपनी परंपरा को कायम रखा है। पिछले एक दशक में आकाश के छात्रों ने 13 बार ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है। इसी अवधि में ऑल इंडिया टॉप 10 रैंक में 64 प्रतिशत तथा ऑल इंडिया टॉप 100 रैंक में 50 प्रतिशत स्थान आकाश के छात्रों ने प्राप्त किए हैं।







Users Today : 6
Users Yesterday : 51