Home » Uncategorized » गंगा आरती में भावविभोर हुईं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का किया पूजन, लगाई जयकार

गंगा आरती में भावविभोर हुईं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का किया पूजन, लगाई जयकार

गंगा आरती में भावविभोर हुईं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का किया पूजन, लगाई जयकार
********
नमो घाट से क्रूज पर सवार होकर पहुंचीं दशाश्वमेध, धार्मिक महत्व को जानने में दिखाई विशेष रुचि
*******-
गंगा सेवा निधि ने अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न देकर किया सम्मानित
*********
वाराणसी, 18 जुलाई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को अपने दो दिवसीय वाराणसी प्रवास के दौरान विश्वविख्यात दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती में सपरिवार शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। मां गंगा की आरती के दौरान मुख्यमंत्री पूरी तरह श्रद्धा और भक्ति में डूबी नजर आईं। उन्होंने मां गंगा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया, दीप प्रज्ज्वलित किया और आरती के दौरान कई बार हाथ उठाकर ‘हर-हर गंगे’ और मां गंगा की जय के उद्घोष के साथ अपनी आस्था प्रकट की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नमो घाट से क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट के लिए रवाना हुईं। गंगा की लहरों के बीच नौकायन करते हुए उन्होंने काशी के घाटों की स्वच्छता, सुंदरता और भव्यता को करीब से देखा। यात्रा के दौरान वह घाटों के इतिहास, पौराणिक परंपरा और धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी लेने में विशेष रुचि दिखाती रहीं। काशी की सांस्कृतिक विरासत और घाटों के संरक्षण को देखकर उन्होंने प्रसन्नता भी व्यक्त की।

दशाश्वमेध घाट पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सपरिवार मां गंगा का पूजन किया और दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने पूरी तन्मयता और श्रद्धा के साथ विश्वविख्यात गंगा आरती का अवलोकन किया।

आरती सम्पन्न होने के बाद गंगा सेवा निधि की ओर से सुशांत मिश्रा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया।

गंगा आरती के उपरांत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गंगा में नौका विहार का आनंद लिया।

इस दौरान उनके साथ आयुष जायसवाल, नम्रता चौरसिया, आयुषी श्रीमाली, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर और पूजा पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों ने भी इस आध्यात्मिक पल का साक्षी बनकर उनका अभिवादन किया।

दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती में पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता परिवारिक सदस्यों के साथ किया मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन, मां गंगा की आरती का दर्शन देख मंत्रमुग्ध नजर आई

पूजन में दिल्लीवासियों के सुख-समृद्धि की कामना कि ओर लिया मां गंगा से आशीर्वाद
मां गंगा के तट पर दीप भी प्रज्वलित किया।

गंगा सेवा निधि के विज़िटर बुक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा लिखा गया आज मां गंगा की आरती में शामिल होकर मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मान रही हूं और मां गंगा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करती हूं सबके भले की कामना करती हूं आपके राज्य के लिए भी सुख समृद्धि मांगती हूं मां गंगा मेरी प्रार्थना स्वीकार हो

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी सचिव सुरजीत सिंह सचिव हनुमान यादव द्वारा अंगवस्त्र प्रसाद व मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।

दशाश्वमेध घाट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लगभग 45 मिनट तक रही इस दौरान कभी हाथ जोड़ मां गंगा से प्रार्थना करती तो कभी तालिया बजाकर मां गंगा की आरती के दौरान नमन करती नजर आई।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *