लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन

आपदा हमेशा नही आएगी, लेकिन जब आपदा न आये शांति के समय हमें स्वयं की ट्रेनिंग पर ध्यान देना होगा। साथ ही स्कूल कॉलेज में जाकर छात्रों शिक्षकों को बता सकें कि क्या सावधानियां हैं तो यह देश की बड़ी सेवा होगी
आपदाएं कईं प्रकार की होती है,बाढ़ कहीं बिजली की घटना है, अतिवृष्टि से होने वाली जन धन हानि हो,या अग्निकांड की घटनाएं,साथ ही कुछ ऐसी भी आपदाएं हैं जिसे आप आधी भौतिक आपदा के रूप में ले सकते हैं,यानी किसी जीव द्वारा पहुचाई जाने वाली हानि।
उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने मानव-वन्यजीव द्वंद को भी आपदा के श्रेणी मे लेकर राहत देने का कार्य किया।
मैं देख रहा था 2 दिन पूर्व मगरमच्छ ने बहराइच में 12 वर्ष के लड़के को निगल डाला। लोग वीडियो बनाते रहते हैं,लेकिन कोई भी बचाव के बारे में हिदायत नही देते हैं,12 साल के बच्चे को मगरमच्छ निगल गया।








Users Today : 28
Users Yesterday : 68