वार्ड प्रवास के अंतर्गत लाभार्थी कैम्प का हुआ आयोजन पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने किया शुभारंभ
स्थानीय लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए कराया पंजीकरण

वाराणसी। 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम के दौरान दक्षिणी विधानसभा स्थित राजघाट वार्ड के कोनिया स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल परिसर में लाभार्थी कैम्प का आयोजना किया गया। कैम्प का उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने किया। कैम्प में केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं का शिविर लगाया गया। जिसमे क्षेत्रीय लोगो ने आकर ख़ुद का पंजीकरण कराया। कैम्प में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, खाद्य विभाग, नगर निगम, बिजली विभाग, जैसे तमाम विभाग के शिविर लगाए। जहाँ लोगों ने आयुष्मान योजना, विभिन्न पेंशन योजना, आवास योजना जैसे प्रमुख लाभ पाने के लिए ख़ुद का पंजीकरण कराया। इसी के साथ आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र हेतु भी शिविर लगाए गए। इसी प्रवास के दौरान आने वाले प्रत्येक रविवार को इस तरह के लाभार्थी कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कैम्प में मुख्य राजस्व अधिकारी, पूरे कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी समेत तमाम विभाग के अधिकारी ने कैम्प में लोगों को जानकारी प्रदान की एवं उनकी मदद की।
कार्यक्रम में विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी के साथ मंडल अध्यक्ष बबलू सेठ, पार्षद विजय सोनकर, रोहित जायसवाल, अभिजीत भारद्वाज, कनकलता मिश्रा, नलिन नयन मिश्र, दीपक कुशवाहा, विष्णु यादव समेत तमाम कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।








Users Today : 28
Users Yesterday : 68