नगरनिगम अग्निशमन, फ्रुड आदि विभागों को खुली चुनौती देकर सार्वजनिक गली कब्जा कर खोला चाय, गुटखा, सिगरेट की दुकान, क्षेत्रीय नागरिकों में जबरदस्त रोष

वाराणसी। नगरनिगम दुर्गाकुंड जोन क्षेत्र में सपा नेता ने अतिक्रमण अभियान को चुनौती देकर खोजवां-सुकुलपुरा मार्ग से शक्ति नगर कॉलोनी जाने वाली गली के मोड़ पर टिनसेड व गेट लगाकर अवैध कब्जा कर अग्निशमन व फ्रुड विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल किये बिना ही घरेलू गैस का उपयोग कर चाय, गुटखा, सिगरेट आदि की दुकान खोल दिया है, जिससे क्षेत्र में आगजनी की प्रबल सम्भावना बढ़ गयी है।
सूत्रो की माने तो उक्त दबंग अतिक्रमणकारी के खिलाफ संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके दुकान पर अवांछनीय तत्वो का जमावड़ा लगती है। अवांछनीय तत्वो उसी दुकान के आस-पास नशीली पदार्थ का सेवन कर हंगामा करते हैं। जिससे क्षेत्रीय नागरिकों में भय व्याप्त है।








Users Today : 45
Users Yesterday : 31