मुख्यमंत्री योगी रविवार को आगरा, मैनपुरी व इटावा के दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
सीएम मैनपुरी व करहल विधानसभा क्षेत्रों में 682 करोड़ रुपए से अधिक की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे
इटावा, जसवंतनगर व भरथना विधानसभा क्षेत्रों में 604 करोड़ की 128 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे
आगरा में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी
सीएम योगी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक/स्वीकृत पत्र और टूलकिट करेंगे वितरित

लखनऊ, 25 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार (26 जुलाई) को आगरा, मैनपुरी और इटावा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, कुल 1286 करोड़ रुपए से अधिक की 239 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। सीएम पहले डॉ. भीम राव आंबेडकर यूनिवर्सिटी के शिवाजी मंडपम पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ करेंगे।
इस दौरान केंद्र सरकार में राज्य मंत्री प्रो. एस. पी सिंह बघेल, प्रदेश सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति, महापौर हेमलता दिवाकर, प्रशासक, जिला पंचायत डॉ. मंजू भदौरिया, राज्य सभा सदस्य नवीन जैन, सांसद राजकुमार चाहर, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, विधान परिषद सदस्य डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, डॉ. जी. एस धर्मेश, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक बाबूलाल, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, विधायक छोटे लाल वर्मा, विधायक रानी पक्षालिका सिंह मौजूद रहेंगी।
आगरा के बाद मुख्यमंत्री योगी मैनपुरी पहुंचेंगे, जहां मैनपुरी और करहल विधानसभा क्षेत्रों में 682 करोड़ रुपए से अधिक की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। सीएम यहां विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक/स्वीकृत पत्र और टूलकिट वितरित करेंगे, साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मैनपुरी के नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री जयवीर सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति, विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, प्रशासक, जिला पंचायत अर्चना भदौरिया, अध्यक्ष, नगर पालिका संजीव गुप्ता मौजूद रहेंगे।
मैनपुरी के बाद मुख्यमंत्री इटावा पहुंचेंगे, जहां इटावा, जसवंतनगर व भरथना विधानसभा क्षेत्रों में 604 करोड़ की 128 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। सीएम यहां विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे, साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इटावा के नुमाइश ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री बेबी रानी मौर्य, विधायक सरिता भदौरिया, विधान परिषद सदस्य डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह, विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी मौजूद रहेंगे।








Users Today : 0
Users Yesterday : 61