पर्यटन मंत्री ने संत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जाएगा
युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर शीघ्र कार्य पूर्ण कराए जाने का दिया निर्देश

वाराणसी। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह संत शिरोमणि सद्गुरू संत रविदास जी की 650वीं जयन्ती के शुभ अवसर पर 29.07.2026 को आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के दृष्टिगत सम्बन्धित आयोजन स्थलों का भ्रमण कर निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों आयोजन के सम्बन्ध में चल रही तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की गयी तथा समस्त कार्य युद्ध स्तर पर करते हुए 29.07.2026 को प्रातः 10:00 बजे तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करने के निर्देश दिये।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री विभाग द्वारा सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास पार्क में स्थित संस्कृति विभाग द्वारा निर्माणाधीन संग्रहालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय कार्यदायी संस्था – उ0प्र0 प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड को माह नवम्बर, 2026 तक समस्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। तद्पश्चात् संत शिरोमणि संत रविदास महाराज जी मंदिर में दर्शन-पूजन किया गया। मंदिर प्रबंधन के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।








Users Today : 0
Users Yesterday : 44