तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता की जय के नारे, गांव के पगडंडियों पर गूंजा देश भक्ति, देश भक्ति से सराबोर हुआ गंगापुर

गंगापुर, वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सनसिटी स्कूल एंड हॉस्टल, गंगापुर की ओर से शनिवार को भव्य प्रभात फेरी एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यालय परिसर से शुरू हुई प्रभात फेरी गंगापुर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ यात्रा में सहभागिता की।
इस दौरान बच्चों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा के माध्यम से बच्चों ने आमजन में भी राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करते हुए देश के वीर सपूतों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद किया।
इस अवसर पर संस्था की संरक्षक नीतू सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की आन, बान और शान के सम्मान में निकाली गई है। स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि उनके त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल सूर्य प्रकाश, शिक्षक विकास पटेल, मिराज, रुक्सार, अर्पिता, आरजू मौर्य, अरबाज अंसारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।








Users Today : 0
Users Yesterday : 28