प्रयागराज में जमीन के फर्जीवाड़े का आरोप, चार लोगों पर मुकदमा
प्रयागराज के एयरपोर्ट थाने में जमीन के कथित फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। करेली निवासी बेबी नाज की शिकायत पर मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद हासिम, रुखसार अहमद और मोहम्मद अय्यूब के खिलाफ धारा 420 समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
शिकायत के मुताबिक, बेबी नाज ने वर्ष 2006 में देवघाट, झलवा में जमीन खरीदी थी और वर्ष 2022 तक उस पर उनका कब्जा रहा। बाद में जमीन बेचने के दौरान कथित फर्जीवाड़े की जानकारी सामने आई। आरोप है कि जमीन का आराजी नंबर वह नहीं था, जो उन्हें बताया गया था और उस आराजी पर दूसरे लोगों ने अपना हक जताकर कब्जा कर लिया।

पीड़िता का कहना है कि राजस्व विभाग से जांच कराकर रिपोर्ट तहसील में भी दी गई, लेकिन मामले का समाधान नहीं हुआ। आरोपितों के बारे में शिकायत में कहा गया है कि वे कंपनी बनाकर इलाके में प्लाटिंग का काम करते हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
[9:19 PM, 8/17/2026] Abhay Pratapgadh: नाग पंचमी के शुभ अवसर पर सदियापुर मैदान में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है सुबह से ही दो कंपनियों के लाउडस्पीकर का कंपटीशन पूरी रात जबरदस्त तरीके से चल रहा है और लोग गानों पर झूम रहे हैं यही हाल सदियापुर के हर गलियों के अंदर देखने को मिल रहा है नाग पंचमी और गुड़िया का मेला धूमधाम से लोग मना रहे हैं गलियों में लाइट की सजावट और लोग अपने घरों के पास लाउडस्पीकर लगाकर जमकर गीतों की धुन पर नाच रहे हैं यह उत्साह गुड़िया मेला और नाग पंचमी के दिन देखने को मिलता है हालांकि ककरा घाट के पास हो रहे कंपटीशन में कमेटी के लोगों ने सख्त हिदायत दी की कोई भी प्रकार की घटना ना होनी चाहिए नहीं तो लाउडस्पीकर कंपनी अपने बजे को बंद कर देगी








Users Today : 60
Users Yesterday : 69