एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 95 बटालियन सीआरपीएफ एवं सृजन संस्था के तत्वावधान में राज्य मंत्री ने आदित्य नगर पार्क में किया पौधा रोपण
वाराणसी।यशस्वी प्रधानमंत्री जी के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आदित्य नगर पार्क में सघन वन को विकसित करने हेतु पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। पर्यावरणविद् तथा सृजन सामाजिक विकास न्यास व गंगा हरितिमा अभियान (उत्तर प्रदेश) के ब्रांड एंबेसडर अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में इस पार्क को नगर निगम से गोद लेकर यह पुनीत कार्य संपन्न हुआ। इस दौरान पार्क में पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आम, अमरूद, आंवला, बेल, नींबू और महुआ सहित विभिन्न फलदार पौधे रोपे गए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के सानिध्य में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों, जवानों और कार्यकर्ताओं को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई तथा मंत्री जी द्वारा स्वयं पौधरोपण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे 95 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट आर. एस. बालापुरकर ने सभी ग्रामवासियों, सृजन संस्था के सदस्यों और सीआरपीएफ जवानों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को काशी को हरा-भरा, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए निरंतर पौधरोपण करने हेतु प्रेरित किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से
रोहित सिंह क्षेत्रीय अधिकारी (प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड), पार्षद श्याम भूषण शर्मा, पार्षद सुरेश पटेल ‘गुड्डू’, पार्षद
सौरभ पटेल,राजू वर्मा,अजय विश्वकर्मा,रितेश राय , श्रेयांश वलोरा सोम , मनोज कुमार,प्रवीण सिंह
नगर निगम के समस्त माली बंधु कार्यक्रम को सफल बनाने में सीआरपीएफ से प्रवीण सिंह एवं उनकी समर्पित टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। समस्त प्रतिभागियों ने “स्वच्छ काशी, सुन्दर काशी, हरित काशी” के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।








Users Today : 20
Users Yesterday : 72