श्रेया उपाध्याय का अदलपुरा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, पिता ने दी मुखाग्नि
परिवार ने आरोपी को फांसी की मांग की

राजातालाब। बच्छांव में गला रेतकर मौत के घाट उतारी गई मरुई-जक्खिनी निवासिनी छात्रा श्रेया उपाध्याय का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार की देर शाम अदलपुरा मिर्जापुर स्थित चितेश्वर नाथ श्मशान घाट पर किया गया। मृतका के पिता सुनील उपाध्याय ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में परिवार के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।शनिवार को सुनील उपाध्याय के घर पर लोगों के आने-जाने का सिलसिला लगा रहा। सभी ने परिजनों को सांत्वना दी और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। राजातालाब थाने की पुलिस भी पीड़ित परिवार से मिलकर घटना के संबंध में जानकारी जुटाती रही।पिता सुनील उपाध्याय ने बताया कि बेटी का मोबाइल और लैपटॉप अभी पुलिस के कब्जे में है। उन्होंने कहा कि बेटी की शादी तय होने से नाराज होकर आरोपी ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। परिवार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।








Users Today : 41
Users Yesterday : 25