छात्र-छात्राओं के रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा सावन महोत्सव
मिर्जामुराद। मेंहदीगंज गांव (मिर्जामुराद) स्थित पी.एस पब्लिक स्कूल में रविवार को सावन महोत्सव के तहत आगामी रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। विद्यालय परिसर को हरे-भरे गुब्बारों, फूलों और सावन से जुड़ी झांकियों से सजाया गया था।

कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण की मनमोहक झाँकी, सावन एवं रक्षाबंधन की भावनाओं पर आधारित नृत्य, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष रूप से यादगार बना दिया।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अमरनाथ पटेल, डायरेक्टर दिनेश पटेल, प्रधानाचार्या कल्पना शर्मा एवं मैनेजर उत्तम पटेल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा सभी को रक्षाबंधन, सावन एवं जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।विद्यालय परिवार ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कार्यक्रम का समापन हर्ष एवं उल्लास के साथ किया।








Users Today : 46
Users Yesterday : 101