राजा तालाब कचनार में 65 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
राजातालाब।स्थानीय थाना क्षेत्र के कचनार राजातालाब में 65 वर्षीय हीरा पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची।बताया जा रहा है कि हीरा पटेल आराजी लाइन ब्लॉक के पास कचनार के रहने वाले थे।
बाजार में विश्वकर्मा मंदिर के सामने इनका कटरा है, जिसे लोग हीरा कटरा के नाम से जानते हैं।परिजनों के अनुसार, हीरा शाम करीब 7 बजे कटरा से घर आए थे। शौच के लिए गए और काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिजन देखने गए। शौचालय के पास वे मृत अवस्था में पड़े मिले, उनके सिर में चोट के निशान थे।मृतक अपने बेटे सुभाष के साथ रहते थे। उनके तीन बेटे जयप्रकाश, सुभाष और कमलेश हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस बारे में पूछे जाने पर चौकी प्रभारी राजातालाब राजेश मौर्य ने बताया कि घर वालों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौका मुआयना किया गया। जहां हीरा गिरे थे वहां पर एक नाली है।संभावना है की नाली में लगे ईट पत्थर से चोट लगी होगी। फिलहाल घर वालों की सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्यवाही करेगी।घर वालों ने मारपीट विवाद की बात से इनकार किया है।







Users Today : 0
Users Yesterday : 113