लखनऊ मंडल में अनधिकृत वेंडिंग के विरुद्ध सघन जांच अभियान
लखनऊ स्टेशन पर 11 एवं वाराणसी जं. पर 05 अनधिकृत वेंडर पकड़े गए

यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खानपान सामग्री उपलब्ध कराने तथा रेलवे परिसरों एवं ट्रेनों में अनधिकृत वेंडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा निरंतर सघन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। दिनांक 24.08.2026 को देर शाम लखनऊ स्टेशन पर वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संयुक्त रूप से औचक जांच की गई। जांच के दौरान गाड़ी संख्या 04013 के प्लेटफॉर्म संख्या 06/07 तथा गाड़ी संख्या 12358 के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुल 11 अनधिकृत वेंडरों को बिना किसी वैध दस्तावेज के यात्रियों को खाद्य पैकेट बेचते हुए पकड़ा गया। पकड़े गए सभी वेंडरों को संबंधित सामग्री सहित आगे की आवश्यक कार्रवाई हेतु रेलवे सुरक्षा बल, लखनऊ के सुपुर्द कर दिया गया।

इसी प्रकार आज दिनांक 25.08.2026 को वाराणसी जं. पर गाड़ी संख्या 19091 के प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं टिकट चेकिंग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान 05 अनधिकृत वेंडर बिना किसी वैध दस्तावेज के यात्रियों को खाद्य सामग्री एवं पानी की बोतलें बेचते हुए पाए गए। सभी 05 वेंडरों को पकड़कर आवश्यक अग्रिम कार्रवाई हेतु रेलवे सुरक्षा बल, वाराणसी के सुपुर्द किया गया।
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण खानपान सामग्री उपलब्ध कराने तथा रेलवे परिसरों में अनधिकृत गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियानों को भविष्य में भी और अधिक व्यापकता एवं सख्ती के साथ निरंतर जारी रखा जाएगा।
( समर्थ गुप्ता )







Users Today : 2
Users Yesterday : 113