वार्ड प्रवास के 46 वे दिन , आदिविशेश्वर वार्ड में विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने किया प्रवास
क्षेत्र में व्याप्त सीवर की गंभीर समस्या पर बिफरे विधायक, आयुक्त वाराणसी मंडल, नगर आयुक्त, महाप्रबंधक जलकल, से वार्ता कर समुचित समाधान हेतु दिया निर्देश
स्वय कुदाल उठा, गली मरम्मत कार्य की गुणवत्ता की जांच की
चलाया स्वच्छता अभियान, किया वृक्षारोपण

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वे जन्मदिवस के अवसर पर शहर दक्षिणी विधायक डा नीलकंठ तिवारी अपने निर्वाचन क्षेत्र में 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कर रहे है। इसी क्रम में आज 46 वे दिवस पर वार्ड आदिविशेश्वर में प्रवास किया। प्रवास के दौरान विधायक को पूरे क्षेत्र में सीवर की समस्या मिली। स्थानीय नागरिकों ने बताया जब भी भारी बारिश होती है, हर जगह जल जमाव हो जाता है । इस पर विधायक ने संपूर्ण क्षेत्र का भ्रमण कर, स्थिति का जायजा लिया । इस पर मौके पर मौजूद जलकल के अधिकारियों पर विधायक काफ़ी नाराज हुए । इस पर विधायक ने आयुक्त वाराणसी मंडल, नगर आयुक्त एवं महाप्रबंधक जलकल को उक्त समस्या का स्थायी निराकरण करने हेतु निर्देशित किया । वार्ड में कई जगह, टेढ़े हो चुके विद्युत खभों को ठीक करने हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया । रास्ते में कई जगह टूटी पटिया एवं जाम गली पीट पर साथ चल रहे संबंधित अधिकारी को, तत्काल ठीक करने हेतु निर्देशित किया । वार्ड में हो रहे गली मरम्मत कार्य की समीक्षा, विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने किया । पत्थर के नीचे हो रही लेयरिंग की जांच करने हेतु विधायक ने स्वय कुदाल चलाकर देखा ।
इसके बाद विधायक में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया ।
कार्यक्रम में विधायक संग क्षेत्रिय पार्षद इंद्रेश सिंह, महानगर उपाध्यक्ष संदीप चौरसिया, राहुल सिंह, महानगर मंत्री सुनील यादव, मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह डब्बू, संजय केशरी, अनंतराज गुप्ता, अमरेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, अंकुर मेहरोत्रा, समेत नगर निगम, विद्युत विभाग के तमाम अधिकारी एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे








Users Today : 21
Users Yesterday : 65