राजर्षि उदय प्रताप सिंह की जयंती मनी, श्रद्धा-सुमन अर्पित
वाराणसी। उदय प्रताप कालेज, वाराणसी के संस्थापक राजर्षि उदय प्रताप सिंह जूदेव की 176 वीं जयंती गुरुवार को मनाई गई।समाजसेवियों ने कालेज परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 3 सितंबर 1850 को राजा के रूप में जन्म लेने के बावजूद उदय प्रताप सिंह समाज के कल्याण के लिए सन्यासी बन गए।समाज को शिक्षा और न्याय देना ही उनकी सोच रही।राष्ट्रहित के लिए जीवन को समपर्ण किया।ऐसे युगपुरुष को समाज कभी भूला नही सकता।
प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालो में डीसीएफ के निदेशक व भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह, डा.रामसुधार सिंह, डा.अशोक सिंह, अमरनाथ सिंह, एसपी सिंह, राजेश सिंह, अजय सिंह, विपिन, उमाशंकर, मार्कण्डेय, विशाल सिंह समेत प्राचीन शिक्षक व छात्र शामिल रहे।








Users Today : 19
Users Yesterday : 54