2017 के पहले बाढ़पीड़ितों को देते थे सूखी ब्रेड, अब मिलती है 26 सामानों वाली 50 किलो की किट : सीएम योगी
वाराणसी में बाढ़ प्रभावितों के राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा – पहले यही सामग्री, यही पैसा सपाई खाकर डकार जाते थे
जिन किसानों की फसल डूबी है, उनका सर्वे कर मुआवजा देने का आदेश
10 वर्ष पहले 45 जिले बाढ़ से प्रभावित होते थे, दर्जनों जनपदों में मस्तिष्क ज्वर से बच्चे कालकवलित होते थे
सीएम बोले, जब अच्छी सरकार आती है, अच्छी स्कीम लाती है, लूट-खसोट पर रोक लगाती है, गरीब को उसका हक उपलब्ध करवाती है
मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर वितरित की राहत सामग्री
लखनऊ/वाराणसी, 5 सितंबर। वाराणसी के विद्या विहार इण्टर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावितों के राहत सामग्…
[8:46 PM, 9/5/2026] +91 99997 88076: मुख्यमंत्री ने कालभैरव और बाबा विश्वनाथ की चौखट पर मत्था टेका
प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और लोक कल्याण के लिए मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना

वाराणसी, 5 सितम्बर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी कोतवाल बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री शनिवार को ‘काशी कोतवाल’ बाबा कालभैरव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा कालभैरव के चरणों में शीश नवाकर उन्होंने लोक कल्याण और उत्तर प्रदेश की समृद्धि के लिए मंगल कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया तथा प्रदेश और देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं लोक कल्याण की प्रार्थना की।







Users Today : 18
Users Yesterday : 80