दिल्ली विश्वविद्यालय में लहराया भगवा, राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत – विनय पाण्डेय

राजातालाब। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ऐतिहासिक जीत को राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत बताते हुए एबीवीपी काशी प्रांत के पूर्व प्रांत प्रमुख विनय पाण्डेय ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में भगवा लहराया है और तीन प्रमुख सीटों पर एबीवीपी की जीत यह स्पष्ट करती है कि आज का छात्र वर्ग राष्ट्रवादी सोच के साथ खड़ा है। विनय पाण्डेय ने कहा कि यह जीत केवल संगठन की नहीं बल्कि उन विचारों की है जो देश, संस्कृति और शिक्षा को सर्वोपरि मानते हैं। दिल्ली जैसे देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में छात्रों ने यह संदेश दिया है कि वे विकास, राष्ट्रवाद और सकारात्मक छात्र राजनीति के पक्ष में हैं। उन्होंने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत आगामी पीढ़ी के राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।







Users Today : 36
Users Yesterday : 59