बागेश्वरी देवी वार्ड में 65वें दिन पहुंचा नीलकंठ तिवारी का वार्ड प्रवास, जनता की समस्याओं का कराया समाधान
वाराणसी। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी द्वारा चलाए जा रहे 76 दिवसीय वार्ड प्रवास महाअभियान के तहत रविवार को 65वें दिन बागेश्वरी देवी वार्ड में जनसंपर्क एवं भ्रमण किया गया। इस दौरान डॉ. नीलकंठ तिवारी ने क्षेत्र में भ्रमण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को मौके पर सुना।
जैतपुरा क्षेत्र के बागेश्वरी देवी वार्ड में भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क, सफाई, पेयजल सहित विभिन्न जनसमस्याओं से विधायक को अवगत कराया। डॉ. नीलकंठ तिवारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बातचीत कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वार्ड प्रवास का उद्देश्य क्षेत्र की समस्याओं को मौके पर समझना और उनके निस्तारण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

वार्ड भ्रमण के दौरान विधायक ने स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए क्षेत्र की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और क्षेत्र के विकास में सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष संदीप चौरसिया, महानगर मंत्री सुनील यादव, मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर नाथ गुप्ता, पार्षद विवेक जायसवाल, अंकुर मेहरोत्रा, कृष्ण कुमार गुप्ता, महामंत्री द्वय बृजेश जायसवाल एवं राहुल मिश्रा, विनोद गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, मोहम्मद अहमद उर्फ हाजी, मंडल उपाध्यक्ष शाहिद अफरीदी, अक्षय यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।








Users Today : 27
Users Yesterday : 97