200 टन वजनी बॉयलर मशीन लेकर 308 पहियों का ट्रेलर मोहन सराय में फुट ओवरब्रिज उठाकर कराया गया पार
रोहनिया। 200 टन वजनी ओवर डायमेंशन कार्गो बॉयलर मशीन को लेकर 308 पहियों वाला विशाल ट्रेलर मोहन सराय चौराहे पर पहुंचा। हाईवे पर बने फुट ओवरब्रिज की ऊंचाई कम होने के कारण ट्रेलर को पार कराने के लिए ब्रिज को काटकर दो भारी क्रेनों की मदद से ऊपर उठाया गया, तब जाकर ट्रेलर को पार कराया जा सका। बताया जाता है कि बेल्जियम से समुद्र के रास्ते ओडिशा पहुंची इस मशीन को ट्रेलर पर लादकर सड़क मार्ग से ओडिशा से लाया जा रहा है। इस मशीन को यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में बन रहे प्लांट में लगाया जाना है।

Users Today : 65
Users Yesterday : 92