कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जनपद चंदौली
प्रेस नोट दिनांक 28.09.2026
थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा 18 बोतल अंग्रेजी शराब कम्पनी 8PM व 50 टेट्रा पैक ऑफिसर चॉइस कुल 22.5 ली0 अंग्रेजी शराब के साथ 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

चंदौली- उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन व पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के कुशल नेतृत्व में सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 28.09.2026 को समय करीब 09.30 बजे सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बाहर से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 18 बोतल अंग्रेजी शराब कम्पनी 8PM प्रत्येक 750ML व 50 टेट्रा पैक कम्पनी ऑफिसर चॉइस प्रत्येक 180ML कुल 22.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमश: 1. सोनू राय पुत्र कृष्ण राय उम्र करीब 25 वर्ष, 2. नितिश कुमार पुत्र विग्गन राय उम्र करीब 22 वर्ष, 3. सूरज कुमार पुत्र नन्दा राय उम्र करीब 23 वर्ष निवासीगण ग्राम नया टोला देदौर थाना बख्तियारपुर जनपद पटना बिहार बताया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सकलडीहा पर मु.अ.सं. 189/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद शराब के सम्बन्ध में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि “वे लाइसेंसी शराब की दुकानों से थोड़ा-थोड़ा अंग्रेजी शराब खरीदकर इकट्ठा करते हैं और उसे ट्रेन के माध्यम से बिहार ले जाकर ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाते हैं।”
बरामदगी का दिनांक, समय व स्थान-
दिनांक – 28.09.2026, समय – 09.30 बजे
स्थान – सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बाहर, थाना सकलडीहा जनपद चंदौली
बरामदगी-
1. 18 बोतल अंग्रेजी शराब कम्पनी 8PM (प्रत्येक 750ML)
2. 50 टेट्रा पैक कम्पनी ऑफिसर चॉइस (प्रत्येक 180ML)
गिरफ्तारी/बरामदगी में शामिल पुलिस टीम-
1. भूपेन्द्र कुमार निषाद थानाध्यक्ष थाना सकलडीहा जनपद चंदौली
2. उ.नि. अभिमन्यु राय- थाना सकलडीहा जनपद चंदौली
3. का. संदीप यादव- थाना सकलडीहा जनपद चंदौली
4. का. सतीश पटेल- थाना सकलडीहा जनपद चंदौली
5. का. हृदेश चक्रवर्ती- थाना सकलडीहा जनपद चंदौली








Users Today : 58
Users Yesterday : 71