कोनिया वार्ड में कूड़े का अंबार देख भड़के नीलकंठ तिवारी, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

वाराणसी। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी का 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में अभियान के 75वें दिन डॉ. नीलकंठ तिवारी कोनिया वार्ड पहुंचे, जहां उन्होंने कोनिया घाट से वार्ड भ्रमण की शुरुआत की। घाट पर पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने हर हर महादेव के उद्घोष के साथ उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इसके बाद डॉ. नीलकंठ तिवारी ने खुद झाड़ू उठाकर सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
इसके बाद उन्होंने वार्ड की गलियों में पैदल भ्रमण कर स्थानीय लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने पेयजल की समस्या की शिकायत की, जिस पर उन्होंने जलकल विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाकर नाराजगी जताई। साथ ही जलकल के महाप्रबंधक से फोन पर वार्ता कर लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। वार्ड में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत भी सामने आई, जिस पर उन्होंने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को तत्काल खराब लाइटों को ठीक कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कई खाली प्लॉटों में कूड़े का अंबार देखकर डॉ. नीलकंठ तिवारी नाराज हो गए। स्थानीय नागरिकों ने नियमित सफाई और झाड़ू न लगने की शिकायत भी की। इस पर उन्होंने नगर आयुक्त से फोन पर वार्ता कर संबंधित जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। वार्ड प्रवास के दौरान जगह-जगह उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर डॉ. नीलकंठ तिवारी का स्वागत किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह सेठ, शुभम चौरसिया, साहिब सिंह सेठ, दीपक मौर्य, विजय सोनकर, सुनील यादव, अंकुर मल्होत्रा, कनकलता मिश्र, नलिन नयन मिश्र समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।








Users Today : 137
Users Yesterday : 71