Home » क्राइम » आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: बुझ गए दो घरों के चिराग

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: बुझ गए दो घरों के चिराग

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: बुझ गए दो घरों के चिराग

नहाने गए दो युवकों की मौत; सेना भर्ती की कर रहे थे तैयारी

 


~~~~~
आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के घाघरा नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान महुला गांव निवासी सुधांशु राय और धनौली निवासी अभिषेक राय के रूप में हुई है। दोनों युवक सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। हादसे सके दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब 5 बजे महुला गांव के आठ युवक घाघरा नदी में नहाने गए थे। इनमें सुधांशु, अभिषेक, कार्तिक, सब्बी, निखिल, किशन और सिंटू शामिल थे। गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर पश्चिम घाघरा नदी में नहाने के दौरान सुधांशु और अभिषेक गहरे पानी में चले गए।
स्थानीय निवासी ज्ञान निषाद ने उन्हें गहरे पानी में जाने से मना किया था, लेकिन दोनों युवक नहीं रुके। काफी तलाश के बाद सुबह नौ बजे गोताखोरों ने दोनों शव घटनास्थल से 200 मीटर दूर बरामद किया। सुधांशु राय अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दूसरी ओर, अभिषेक राय भी अपने घर का इकलौता चिराग था। वह अपने ननिहाल महुला में जोगिंदर राय के यहां रहता था। दोनों परिवारों में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही रौनापार थाना अध्यक्ष अनुपम जायसवाल और नायब तहसीलदार सगड़ी मौके पर पहुंचे। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सकलडीहा में डॉ. शंभूनाथ गोंड का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने पहनाई फूल-माला भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प सकलडीहा।