पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश सिंह गौतम के निधन पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया गहरा शोक
मिर्जामुराद। मिर्जामुराद के गौर गांव निवासी, पूर्व प्रधानाचार्य, संघ के वरिष्ठ नेता एवं गंगापुर विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश सिंह गौतम (100 वर्ष) का बीते मंगलवार की रात हृदयाघात से दुखद निधन हो गया।

निधन की सूचना मिलते ही देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार देर रात उनके भतीजे – भाजपा के जिला महामंत्री एवं वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय के प्रबंधक संजीव सिंह गौतम से फोन पर वार्ता कर शोक संवेदना व्यक्त की।
रक्षा मंत्री ने कहा, “सुरेश सिंह गौतम जी अत्यंत नेक दिल और सम्मानित व्यक्ति थे। मैं हृदय से उनका सदैव सम्मान करता रहा हूं। उनका जाना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति और अत्यंत पीड़ादायक है।”
उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वह इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं और अगली वाराणसी यात्रा के दौरान परिजनों से भेंट करेंगे।






Users Today : 57
Users Yesterday : 117