Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जगतपुर इंटर कॉलेज में बन रहा विशाल पंडाल, तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जगतपुर इंटर कॉलेज में बन रहा विशाल पंडाल, तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जगतपुर इंटर कॉलेज में बन रहा विशाल पंडाल, तैयारियां तेज

रोहनिया। वडनगर से काशी सेवा यात्रा के समापन अवसर पर 7 अक्टूबर को जगतपुर इंटर कॉलेज रोहनिया के मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम हेतु मैदान में विशाल पंडाल बनाया जा रहा है और सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजित विशाल जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शामिल होंगे।
Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *