एंकर – भोजपुरी अभिनेता और बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह से जुड़े भरण-पोषण मामले में सोमवार को ज्योति सिंह बलिया परिवार न्यायालय में पेश हुईं।जबकि पवन सिंह आज भी अनुपस्थित रहे।अब अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी।परिवार न्यायालय ने पवन सिंह को अगली सुनवाई पर अंतिम अवसर पर देते हुए उपस्थित होने का निर्देश दिया है।वहीं एक हजार रूपये का हर्जाना भी लगाया है। इसके साथ साक्ष्य के मामले को लेकर ज्योति सिंह पर भी पांच सौ रूपये का हर्जाना कोर्ट ने लगाया है। पिछली सुनवाई में अदालत ने पवन सिंह को अगली तारीख पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया था। सोमवार को अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय की अदालत में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह तथा उनकी पत्नी ज्योति सिंह के मामले में सुनवाई हुई। पिछली तारीख पर अदालत ने पवन सिंह की उपस्थिति को लेकर निर्देश जारी किया था।बता दें कि ज्योति सिंह के ओर से 22 अप्रैल 2022 को बलिया परिवार न्यायालय में अंतरिम भरण-पोषण के लिए याचिका दाखिल की गयी थी।







Users Today : 17
Users Yesterday : 169