

मैदागिन से काशी विश्वनाथ धाम तक निकली भव्य कलश यात्रा


यात्रियों की अगुवाई ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे, डमरूदल और शंखनाद करते हुए बटुकों ने की। उनके पीछे वडनगर से लाए गए जल से भरे 11 कलश और गंगाजल से भरे 11 कलश लेकर पीली साड़ी पहने महिलाएं चल रही थीं। इनके पीछे 500 बाइक सेवा यात्री ‘हर-हर महादेव’ का उद्घोष करते हुए काशी विश्वनाथ धाम की ओर बढ़े।
काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर वैदिक मंत्रोच्चार, डमरूदल और शंखनाद के बीच गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर बाइक सेवा यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद सभी यात्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष के बीच वडनगर से लाए गए जल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया।
इस दौरान बाइक सेवा यात्रियों ने काशी विश्वनाथ धाम के भव्य गलियारे का भी अवलोकन किया। धाम की भव्यता देखकर यात्री काफी प्रसन्न नजर आए। जलाभिषेक के बाद शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने सभी बाइक सेवा यात्रियों को अंगवस्त्र, रुद्राक्ष की माला और प्रसाद भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव,क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी,क्षेत्र सह-मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर सहित मंदिर प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
© 2025 Live up web – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffictail
WhatsApp us