

Home
»
Uncategorized
»
कोटे के तहत चयनित 470 खेल प्रतिभाओं को मुख्यमंत्री योगी गुरुवार को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
कोटे के तहत चयनित 470 खेल प्रतिभाओं को मुख्यमंत्री योगी गुरुवार को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश पुलिस में 43 उप निरीक्षक, 295 नागरिक पुलिस आरक्षी और 132 पीएसी आरक्षी को मिलेगा सेवा का अवसर
लोक भवन में आयोजित समारोह में पुलिस बल के लिए खेल सुविधाओं और हॉस्टलों की भी मिलेगी सौगात
लखनऊ, 07 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार (8 अक्टूबर) को लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में कुशल खिलाड़ी कोटे के अंतर्गत चयनित 470 खेल प्रतिभाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। इसके साथ ही वे पुलिस बल के लिए खेल सुविधाओं में विस्तार की कई सौगात भी देंगे।
कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तथा खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव भी उपस्थित रहेंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित 470 खिलाड़ियों को विभिन्न पदों के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इसमें 43 उप निरीक्षक: नागरिक पुलिस, 295 आरक्षी: नागरिक पुलिस, 132 आरक्षी: पीएसी शामिल हैं।
इन परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी
35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ: सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का पुनर्निर्माण एवं 150 खिलाड़ियों हेतु स्पोर्ट्स हॉस्टल का निर्माण।
10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी: एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड का निर्माण एवं 150 खिलाड़ियों हेतु स्पोर्ट्स हॉस्टल का निर्माण।
41वीं वाहिनी पीएसी, गाज़ियाबाद: इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण।
47वीं वाहिनी पीएसी, गाज़ियाबाद: कबड्डी ग्राउंड व टीन शेड का निर्माण।
© 2025 Live up web – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffictail
WhatsApp us