Home » उत्तर प्रदेश » एयर शो को लेकर प्रशासन अलर्ट, 30 किमी दायरे में मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद नमो घाट पर 22, 23 व 25 अक्टूबर को होगा ‘एरियल डिस्प्ले-2026’ का आयोजन वाराणसी।

एयर शो को लेकर प्रशासन अलर्ट, 30 किमी दायरे में मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद नमो घाट पर 22, 23 व 25 अक्टूबर को होगा ‘एरियल डिस्प्ले-2026’ का आयोजन वाराणसी।

एयर शो को लेकर प्रशासन अलर्ट, 30 किमी दायरे में मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद

नमो घाट पर 22, 23 व 25 अक्टूबर को होगा ‘एरियल डिस्प्ले-2026’ का आयोजन

वाराणसी। भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर वाराणसी के नमो घाट पर 22, 23 और 25 अक्टूबर को भव्य ‘एरियल डिस्प्ले-2026’ का आयोजन किया जाएगा। आसमान में वायुसेना के विमानों के हैरतअंगेज करतब देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।

एयर शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नमो घाट और इसके आसपास के क्षेत्र में मांस-मछली की दुकानों पर भी प्रतिबंध रहेगा। आयोजन के दौरान नमो घाट से 20 से 30 किलोमीटर के दायरे में मांस-मछली की दुकानें बंद रखी जाएंगी। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से भव्य आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

  1. भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले इस एयर शो में विभिन्न विमानों के रोमांचक प्रदर्शन आकर्षण का प्रमुख केंद्र होंगे। आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। वहीं, प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और आयोजन स्थल के आसपास आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने की तैयारी की जा रही है।
Varsha Kesari
Author: Varsha Kesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *