Home » उत्तर प्रदेश » पीएम मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक, भेजा संवेदना पत्र

पीएम मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक, भेजा संवेदना पत्र

पीएम मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक, भेजा संवेदना पत्र

मिर्जामुराद। भारतीय जनता पार्टी वाराणसी जिले के महामंत्री संजीव सिंह गौतम के बड़े पिता, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य और संघ के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सुरेश सिंह गौतम के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय से 9 अक्टूबर को संजीव सिंह गौतम को शोक पत्र भेजा गया। पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा कि गौतम जी ने अपने कई दशक लंबे सार्वजनिक जीवन में विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। वाराणसी सहित अनेक स्थानों पर संघ के विचारों से लोगों को जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके देहावसान से परिजनों के जीवन में आया खालीपन शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। गौतम जी सशरीर हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियां और जीवन-मूल्य सदैव परिवार के साथ बने रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने का धैर्य और साहस प्रदान करें।

 

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवरात्रि से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार, 1.04 करोड़ के खाद्य पदार्थ जब्त लखनऊ में दो फर्मों से 13.59 टन घी सीज, एटा में 1500 किलो पनीर नष्ट; हापुड़ और एटा में मुकदमा दर्ज कुट्टू-सिंघाड़े के आटे से लेकर घी और खाद्य तेल तक की जांच तेज, छोटे दुकानदारों को अनावश्यक परेशान न करने के निर्देश लखनऊ, 9 अक्टूबर।