Home » उत्तर प्रदेश » राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने महिलाओं को वितरण किया निशुल्क सिलाई मशीन

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने महिलाओं को वितरण किया निशुल्क सिलाई मशीन

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने महिलाओं को वितरण किया निशुल्क सिलाई मशीन

 


रोहनिया। राजेंद्र राय सेवा ट्रस्ट वाराणसी की ओर से सोमवार को ट्रस्ट कार्यालय अमरा खैरा वाराणसी में निःशुल्क सिलाई मशीन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने 15 जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीन वितरित की। कार्यक्रम के संयोजक राजेश सिंह रहे। इस अवसर पर राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सिलाई मशीन जैसी छोटी सहायता भी महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार से ही परिवार और समाज सशक्त होगा और राजेंद्र राय सेवा ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है। उन्होंने ट्रस्ट के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान ट्रस्ट के प्रबंधक सतीश राय का जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट की न्यासी रीना राय, रिंकी राय, सचिव राजेश राय, मंत्री जी के निजी सहायक राजू जी, बिहारी पटेल, संजय पटेल, वाटर पटेल, शुभम, विनोद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *