बजरडीहा में दिनदहाड़े हुई हजारों की चोरी
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा में मंगलवार को दिन में जाकिर शेख (55) के घर का ताला तोड़कर चोर ने नगदी रूपया 19500 उड़ा दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया है।

जिवधीपुर निवासी पीड़ित ने बताया कि घर के दरवाजे को सीकड़ के सहारे ताला बन्द अपने परिवार के साथ सुबह कुछ कार्य के लिए गया था। वापस लौट कर आया तो घर के दरवाजे का सीकड़ कटा हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर ने पूरे घर को खंगाला तो वक्से में रखा नगदी रूपया 19500 लेकर चोर चम्पत हो गया। पीड़ित ने पड़ोसी में लगा सीसीटीवी फुटेज की जांच किया तो उसको पड़ोसी पर संदेह हुआ और लिखित तहरीर देकर न्याय की मांग किया है। उसका आरोप है कि स्थानीय पुलिस चौकी पर सभी नये-नये पुलिसकर्मी तैनात है, जिनको क्षेत्र के गलियो व मुहल्लो की जानकारी नही है। क्षेत्रीय लोगो ने बताया कि स्थानीय पुलिस गलियो व मुहल्लो की जानकारी के अभाव में क्षेत्र में गस्त नही करती है। जिससे चोरो का हौसला बुलंद है। बजरडीहा पुलिस चौकी के सिपाही रामनगीना ने बताया कि बजरडीहा पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस गस्त के लिए थाना स्तर से ड्यूटी लगाई जाती है और दिन में क्षेत्रो में पुलिस गस्त करने का कोई प्रावधान नही है। प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर व एसीपी भेलूपुर ने फोन नही उठाया।








Users Today : 13
Users Yesterday : 78