खेल केवल प्रतियोगिता ही नहीं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन की नींव है-विधायक डॉ. सुनील पटेल
जगतपुर में दो दिवसीय 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न,विजेता खिलाड़ियों को विधायक ने किया सम्मानित

रोहनिया। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में प्रधानाचार्य बिपिन चंद्र राय की देखरेख में आयोजित दो दिवसीय 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सकुशल संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. हरेन्द्र कुमार राय सदस्य उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी व शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों तथा संयोजक भोलेन्द्र प्रताप सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक सहित विभिन्न विद्यालयों के पधारे प्रधानाध्यापकों को प्रधानाचार्य बिपिन चंद्र राय, प्रबंधक अजय कुमार शर्मा, खेल अध्यापक डॉ. जगजीत सिंह ने अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन की नींव है। ग्रामीण अंचल के बच्चों में अपार प्रतिभा है, उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन मिले तो वे प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। सरकार खिलाड़ियों को हर स्तर पर सुविधाएं और प्रोत्साहन दे रही है। सभी खिलाड़ी पढ़ाई के साथ खेल को भी जीवन का हिस्सा बनाएं। प्रतियोगिता में ओवरऑल वर्ग में प्रथम स्थान शिवपुर जोन, द्वितीय क्राइस्ट नगर जोन, तृतीय सेवापुरी जोन, अंडर-19 बालिका सीनियर वर्ग में प्रथम बच्छांव जोन, द्वितीय चोलापुर, तृतीय क्राइस्ट नगर, अंडर-17 बालिका सीनियर वर्ग में प्रथम शिवपुर जोन, द्वितीय क्राइस्ट नगर जोन, तृतीय सेवापुरी जोन, अंडर-14 जूनियर वर्ग में प्रथम मिर्जामुराद जोन, द्वितीय शिवपुर जोन, तृतीय सेवापुरी जोन, अंडर-19 बालक सीनियर वर्ग में प्रथम क्राइस्ट नगर, द्वितीय चोलापुर जोन, तृतीय हाथीबरनी जोन, अंडर-17 बालक वर्ग में प्रथम क्राइस्ट नगर जोन, द्वितीय चोलापुर जोन, तृतीय मिर्जामुराद जोन, अंडर-14 बालक वर्ग में प्रथम बच्छांव जोन, द्वितीय चोलापुर जोन, तृतीय क्राइस्ट नगर जोन ने स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसका निर्देशन रश्मिबाला सिंह, सुशीला सिंह, शालिनी सिंह, मधुकुंज, नीलिमा सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ खेल अध्यापक मेजर रवीन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपदीय सचिव सर्वेश कुमार सिंह, राजीव कुमार ने किया तथा स्वागत गान राजीव कुमार ने प्रस्तुत किया। इस दौरान सर्वेश सिंह जनपदीय खेल सचिव, घनश्याम प्रसाद, सुभाष अनुदेशक, अशोक सोनकर, विवेक कुमार सिंह, दिलीप पटेल, पप्पू पटेल, अजीत सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जयप्रकाश शर्मा, आशीष कुमार सिंह, आशुतोष कुमार, वरुण प्रकाश, राजीव श्रीवास्तव, राजीव प्रताप सिंह, मनीष कुमार सिंह, उपेन्द्र कुमार सिंह, भरत सिंह, कमलेश कुमार, आमोद वर्मा, कृष्णमणि, मेजर शिवेन्द्र कुमार दुबे, संजय सिंह, बृजेश कुमार बरनवाल, सूर्यभान पाल, आजाद कुमार भारद्वाज, इन्द्रजीत प्रसाद, मनोज सिंह, संजीव कुमार सिंह सहित प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।








Users Today : 13
Users Yesterday : 78