सीएम योगी ने नमो घाट पर स्थलीय निरीक्षण कर एयर शो में प्रधानमंत्री के शामिल होने के दृष्टिगत की जा रही तैयारी का जायजा लिया
सुरक्षा के समुचित चाक चौबंद व्यवस्था के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को वाराणसी पहुँचे तथा यहां आगामी 22 से 25 अक्टूबर 2026 तक नमो घाट पर आयोजित होने वाले एयर शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शामिल होने के दृष्टिगत किये जा रहे व्यवस्थाओं की तैयारियों का नमो घाट पर स्थलीय निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली। बताया गया कि इस तीन दिवसीय एयर शो में 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण के दौरान नमो घाट के अलावा अन्य गंगा घाटों पर भी सुरक्षा के समुचित चाक चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के साथ ही एयर शो से संबंधित अन्य आवश्यक सभी व्यवस्थाएं प्राथमिकता पर पूरा कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी तथा सेना के मौजूद अधिकारियों ने किए जा रहे तैयारी के बाबत जानकारी मुख्यमंत्री को दी। अधिकारियों ने प्रोजेक्ट मानचित्र के माध्यम से भी उन्हें संपूर्ण जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, स्टाम्प मंत्री रविन्द्र जायसवाल, आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक कुमार तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक सुनील पटेल, विधायक टी राम, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, सेना के वरिष्ठ अधिकारी के अलावा अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।








Users Today : 30
Users Yesterday : 78