मेरा युवा भारत’ द्वारा वाराणसी में 7-दिवसीय राष्ट्रीय ‘वन्दे मातरम् शिविर’ का भव्य शुभारंभ; ADM प्रोटोकॉल विनय कुमार सिंह रहे मुख्य अतिथि
वाराणसी | 15 अक्टूबर, 2026
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के स्वायत्त संस्थान मेरा युवा भारत (MY Bharat), वाराणसी द्वारा आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को संत अतुलानन्द कॉन्वेंट स्कूल, कोईराजपुर, वाराणसी के परिसर में 7-दिवसीय आवासीय वन्दे मातरम् शिविर का गरिमामयी शुभारंभ हुआ।
इस राष्ट्रीय शिविर में देश के 6 अलग-अलग राज्यों से 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 150 चयनित युवा प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय चेतना, नेतृत्व क्षमता, नागरिक कर्तव्यों एवं सांस्कृतिक एकता का संचार करना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनय कुमार सिंह (अपर जिलाधिकारी – प्रोटोकॉल, वाराणसी) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पधारे युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र-निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। इस गरिमामयी समारोह में राहुल सिंह सचिव संत अतुलानन्द कॉन्वेंट स्कूल, कोईराजपुर, वाराणसी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान कार्यक्रम का कुशल एवं ओजस्वी मंच संचालन श्रीजन चतुर्वेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्य कार्यालय (उत्तर प्रदेश) से नामित निरीक्षक के रूप में सहायक निदेशक श्री रवि दत्त, मेरा युवा भारत वाराणसी के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक श्री विकास चौरसिया, राज्य कार्यालय से लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सौरभ रस्तोगी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, अधिकारियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापन श्री विकाश कुमार सिंह (उप निदेशक, मेरा युवा भारत, वाराणसी) द्वारा किया गया।
यह आवासीय शिविर 15 से 21 अक्टूबर 2026 तक संचालित होगा, जिसमें आगामी 7 दिनों तक प्रतिदिन प्रातःकालीन योग व शारीरिक सत्र, बौद्धिक व्याख्यान, नेतृत्व कौशल कार्यशालाएँ और सांस्कृतिक संध्या सत्र आयोजित किए जाएँगे।








Users Today : 102
Users Yesterday : 78