शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी से मिले सपा नेता जीशान अंसारी; गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग का समर्थन करते हुए भेंट किया स्मृति चिन्ह।
वाराणसी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुस्लिम नेता और कार्यकर्ता जीशान अंसारी ने पूज्य ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जीशान अंसारी ने गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के शंकराचार्य जी के अभियान का पूर्ण समर्थन किया और इस अवसर पर उन्हें गौमाता का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
मुलाकात के दौरान दोनों के बीच देश की वर्तमान सामाजिक स्थिति, आपसी सौहार्द और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। जीशान अंसारी ने शंकराचार्य जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज में भाईचारे तथा शांति को बढ़ावा देने के लिए उनके मार्गदर्शन की सराहना की।

सपा नेता जीशान अंसारी ने शंकराचार्य जी के गौ संरक्षण अभियान का समर्थन करते हुए उन्हें सम्मान स्वरूप गौमाता का प्रतीक/स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने पर विचार किया, पूर्व में भी जीशान अंसारी ने गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के लिए प्रधानमंत्री को अपने खून से पत्रक लिख चुके है, साथ ही आम जनता की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर दूरदर्शी दृष्टिकोण पर चर्चा। सपा नेता ने देश की शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी से आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को मिलकर देश की उन्नति, शांति और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए कार्य करना चाहिए। प्रेम, सौहार्द और सम्मान ही किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति हैं।
यह मुलाकात पूरी तरह से सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसे क्षेत्र में सामाजिक समरसता और संवाद के एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।







Users Today : 153
Users Yesterday : 125