अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल जी के परिनिर्वाण दिवस पर काफिला के साथ प्रदेश सचिव डॉ महेंद्र पटेल प्रतापगढ़ हुए रवाना
राजातालाब।अपना दल (एस) के संस्थापक यशःकायी डॉ. सोनेलाल पटेल जी की पुण्यतिथि पर प्रतापगढ़ में आयोजित परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार को अपना दल एस के प्रदेश सचिव एवं आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.महेन्द्र सिंह पटेल के नेतृत्व में राजातालाब से हजारों कार्यकर्ताओं को लेकर सैकड़ो संख्या में वाहनों की लम्बी काफिला के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के डगहरिया स्थित अपना दल यश पार्टी कार्यालय से होते हुए प्रतापगढ़ के लिए रवाना हुए। जिसके दौरान डॉ महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि शनिवार को जीआईसी ग्राउंड प्रतापगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें सम्मिलित होकर डॉ. सोनेलाल पटेल जी को सहृदय श्रद्धांजलि समर्पित की जाएगी।
इस दौरान प्रदेश सचिव व जिला पंचायत सदस्य सियाराम पटेल, संजीव सिंह,जोन अध्यक्ष कछवां रामप्रकाश पटेल,जोन अध्यक्ष राजातालाब डॉक्टर प्रदीप पटेल, जोन अध्यक्ष जन्सा राजकुमार पटेल, सुनील पटेल सहित जिला,विधानसभा तीनों जोन के सभी सेक्टर अध्यक्ष गण व बूथ स्तर के सभी सम्मानित कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।








Users Today : 29
Users Yesterday : 281