बजरडीहा पुलिस चाय व शराब के बदले देती है शातिर चोरो को पनाह
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा पुलिस चौकी पर शातिर चोरो सहित दलालो का जमावड़ा लगने से क्षेत्रीय नागरिकों में जबरदस्त रोष व्याप्त है।

बजरडीहा पुलिस चौकी पर शातिर चोर व दलाल पुलिस की आवाभगत करते दिखाई दे रहे है जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। स्थानीय पुलिस क्षेत्र को चोर मुक्त करने के वजाय चोरो का पनाहगार बन गयी है। क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि बजरडीहा निवासी शातिर चोर नदीम चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुका है। शातिर चोर नदीम बजरडीहा पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल रामनगीना व दीवान प्रताप सहित अन्य पुलिसकर्मी की आवाभगत करके पुलिस का चहेता बन कर क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम करने के साथ ही पुलिस चौकी को अपना ठिकाना बना लिया है। शातिर चोर नदीम ने बताया कि पुलिसकर्मियों को चाय व शराब पहुंचाता है और उनकी दो पहिया वाहन का इस्तेमाल अपनी निजी कार्य के लिए करता है।









Users Today : 18
Users Yesterday : 338