MY भारत वाराणसी के ‘वंदे मातरम शिविर’ में गूंजा राष्ट्रवाद का संदेश: मंत्री रविंद्र जायसवाल ने युवाओं को किया प्रेरित।

वाराणसी, 19 अक्टूबर 2026: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ (माई भारत) युवा केंद्र वाराणसी द्वारा संत आतुलानन्द कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर, वाराणसी में आयोजित 7-दिवसीय भव्य ‘वंदे मातरम शिविर’ का आज पांचवें दिन अत्यंत उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से आए युवाओं के लिए आज का दिन बेहद खास रहा, क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री रविंद्र जायसवाल ने शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
आज शिविर स्थल पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रविंद्र जायसवाल ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया। माननीय मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और काशी की पावन धरती हमेशा से सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना का केंद्र रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने भीतर के नेतृत्व को पहचानें और देश के विकास में अपना सक्रिय योगदान दें। मंत्री जी ने ‘विकसित भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने में युवाओं की ऊर्जा को सबसे बड़ी ताकत बताया।

इससे पहले, कल 18 अक्टूबर को शिविर के पांचवें दिन सभी प्रतिभागी बच्चों और युवाओं के लिए एक विशेष फील्ड विजिट का आयोजन किया गया था। इस दौरान युवाओं ने वाराणसी की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धरोहरों से जुड़ी महत्वपूर्ण जगहों का भ्रमण किया। इस शैक्षणिक और सांस्कृतिक भ्रमण का उद्देश्य युवाओं को काशी की प्राचीन विरासत, कला और जीवन मूल्यों से सीधे रूबरू कराना था, जिसे लेकर बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिला।

सात दिवसीय इस शिविर में विभिन्न राज्यों से आए 150 से अधिक युवा प्रतिभागी योग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, बौद्धिक सत्रों और नेतृत्व विकास की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यह शिविर युवाओं में राष्ट्रीय गौरव, सांस्कृतिक एकता और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रहा है।








Users Today : 18
Users Yesterday : 338