Home » Uncategorized » एमएलसी चुनाव में स्नातक मतदाताओं को मतदान के लिए मिलेगा अवकाश, वेतन में नहीं होगी कोई कटौती

एमएलसी चुनाव में स्नातक मतदाताओं को मतदान के लिए मिलेगा अवकाश, वेतन में नहीं होगी कोई कटौती

एमएलसी चुनाव में स्नातक मतदाताओं को मतदान के लिए मिलेगा अवकाश, वेतन में नहीं होगी कोई कटौती

मंडलायुक्त ने संबंधित संस्थानों को दिए आवश्यक निर्देश

एमएलसी चुनाव में स्नातक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने संबंधित अधिकारियों एवं संस्थानों को निर्देशित किया है कि मतदान के दिन पात्र स्नातक मतदाताओं को मतदान करने के लिए अवकाश प्रदान किया जाए।

मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विधान परिषद चुनाव में मतदान हेतु कोई कर्मचारी अवकाश का उपयोग करता है, तो उसके अर्जित या आकस्मिक अवकाश के खाते से छुट्टी नहीं काटी जाएगी। सभी संबंधित संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न रहे।

उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *