\आसमान में फाइटर विमानों की गर्जना से गूँज उठी काशी
पीएम मोदी ने नमो घाट पर वायु सेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘विंग्स ओवर गंगा’ पर आयोजित एयर शो को देखा
काशीवासियों ने पीएम मोदी का उनकी काशी में “हर हर महादेव” एवं “भारत माता की जय” के गगनभेदी उद्घोष से किया भव्य स्वागत

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी आये और मिर्जामुराद के खोचवां में कपड़ा निर्माता कंपनी अरविंद लिमिटेड (अरविंद मिल्स) के लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से बने पहले मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शुभारंभ, वहां पर कार्य का प्रशिक्षण ले रही मातृ शक्तियों से संवाद करने के पश्चात् नमो घाट पर बैठकर वायु सेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘विंग्स ओवर गंगा’ पर आयोजित एयर शो को देखा।

‘विंग्स ओवर गंगा’ पर आयोजित एयर शो के दौरान अपने सांसद एवं प्रधानमंत्री को अपने बीच मौजूद होने का एहसास एवं उत्साह नमो घाट अन्य सभी 84 गंगा घाटों तथा गंगा घाट की दूसरी तरफ रेती में मौजूद जन सैलाब में स्पष्ट देख जा रहा था। कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री के पहुंचते ही लोगों ने काशी की परम्परा के मुताबिक “हर हर महादेव” एवं “भारत माता की जय” के गगनभेदी उद्घोष से उनका स्वागत किया और एयर शो के दौरान भी करते रहे।

प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट आए और हेलीकाप्टर से मिर्जामुराद के खोचवां पहुंचे। यहां अरविंद मिल का उद्घाटन किया तथा महिला कर्मियों से संवाद किया। तत्पश्चात् प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हेलीकाप्टर से पुलिसलाइन ग्राउंड के हेलीपैड पहुंचे और सड़क मार्ग द्वारा एयर फोर्स-डे एरियल डिस्प्ले-2026 में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से नमोघाट पहुंचे। इस पूरे मार्ग सहित 13 प्रमुख स्थानों पर काशीवासियों ने अपने सांसद एवं प्रधानमंत्री का भव्य किया। एयर शो शुरू होने से पहले झंडा, कैप लगाकर प्रधानमंत्री का सम्मान किया गया।

इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक समेत विशिष्टजन मौजूद रहें।

पीएम मोदी का उनकी काशी में काशीवासियों ने किया भव्य स्वागत
पुलिस लाइन से नमो घाट तक सड़क मार्ग से जाते समय सड़क की दोनों तरफ मौजूद जन सैलाब ने अपने सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी भी अपनी चलती गाड़ी से बाहर निकलकर अपने काशीवासियों के स्वागत का अभिवादन स्वीकार करते रहे। इस दौरान आह्लादित काशीवासियों ने मोदी… मोदी… के उद्घोष से उनका स्वागत कर रहे थे।








Users Today : 193
Users Yesterday : 228