
प्रिय दवा व्यापारी साथियों, सादर नमस्कार।
साथियों, आज कुछ समाचार माध्यमों में यह खबर प्रकाशित हो रही है कि दवा व्यापारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विभाग के विरोध में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया है।
इस संबंध में हम आप सभी को स्पष्ट रूप से अवगत कराना चाहते हैं कि दवा विक्रेता समिति (रजि.), लखनऊ एवं लखनऊ केमिस्ट एसोसिएशन (रजि.) इस विरोध-प्रदर्शन में शामिल नहीं हैं और न ही इन संगठनों की ओर से इस प्रकार के किसी प्रदर्शन का आह्वान किया गया है।
अतः सभी सम्मानित सदस्य एवं दवा व्यापारी साथी अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर दवा व्यापार का कार्य पूर्ण जिम्मेदारी, तन्मयता एवं सुचारू रूप से करते रहें। हमारा उद्देश्य सदैव दवा व्यापारियों के हितों की रक्षा, आपसी एकता एवं जनसेवा की भावना को बनाए रखना है।
हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि व्यापारियों के हितों एवं समस्याओं के समाधान के लिए संगठन सदैव सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। किसी भी विषय में आवश्यक जानकारी अथवा मार्गदर्शन के लिए संगठन से संपर्क बनाए रखें।गलत खबरों से बचे !
FSDA के खिलाफ आंदोलनसे आप सभी का सहयोग, विश्वास एवं एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
जय दवा व्यापारी!
जय दवा व्यापार!
सादर धन्यवाद।
लखनऊ केमिस्ट एसोसिएशन (रजि.)
दवा विक्रेता समिति (रजि.), लखनऊ








Users Today : 124
Users Yesterday : 251