Home » liveup » बेनीपुर में जोड़ी-गदा दंगल का आयोजन

बेनीपुर में जोड़ी-गदा दंगल का आयोजन

बेनीपुर में जोड़ी-गदा दंगल का आयोजन


मिर्जामुराद। विधानसभा सेवापुरी 391 के विधायक प्रत्याशी जोखू पहलवान द्वारा ग्राम सबलपुर पोस्ट बेनीपुर में जोड़ी-गदा दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में मिर्जापुर, बनारस, चंदौली, गाजीपुर, सोनभद्र से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में सुरेंद्र पहलवान ने 60 किग्रा की गदा को 30 बार उठाकर गदा नंबर 1 में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं ओम प्रकाश यादव सबलपुर ने 40 बार जोड़ी उठाकर जोड़ी नंबर 1 में प्रथम स्थान हासिल किया। गदा नंबर 2 में अजय यादव सबलपुर प्रथम स्थान पर रहे। मिर्जापुर से आए पहलवान सौरव यादव ने 2 क्विंटल का नाल उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के जोखू पहलवान ने बच्चों का सम्मान किया और लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर तथा ग्राम प्रधान राजकुमार पटेल  ने सभी विजेता पहलवानों को अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह के साथ पुरस्कार प्रदान किए।
Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *