‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान: प्रयागराज कूच की तैयारी, जिलाध्यक्ष ने कहां एक हजार कार्यकर्ता होंगे रवाना
(प्रयागराज कार्यक्रम को लेकर भाजपा की बैठक)

रोहनिया। रोहनिया के केशरीपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में जिला पदाधिकारी और सभी मोर्चा अध्यक्ष मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 4 नवंबर को प्रयागराज में आयोजित होने वाला “लोकतंत्र बचाओ… अराजकता हटाओ” कार्यक्रम रहा। जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है और सभी को पूरी ताकत के साथ इसमें भागीदारी करनी है।
उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के सभी पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता 4 नवंबर को सुबह 10 बजे तक अनिवार्य रूप से प्रयागराज पहुंच जाएं। कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यकर्ताओं के प्रयागराज पहुंचने की व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष ने जानकारी दी कि वाराणसी जिले से लगभग एक हजार कार्यकर्ता सैकड़ों चार पहिया वाहनों से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने मंडल से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
बताया गया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहेंगे।
बैठक में जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, जिला महामंत्री संजय सोनकर, अजय दूबे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद दास गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप गौतम, अनुसूचित जनजाति जिलाध्यक्ष विजय गोड, कोषाध्यक्ष जगदीश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय, अमित पटेल ‘रिंकू’, जिला मंत्री बृजेश राजभर, विजय राज यादव, मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, अमित सिंह ‘पीयूष’, किशन सिंह, जतिन मौर्या, प्रवीण, निहाल, ओपी पटेल, अजय समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








Users Today : 296
Users Yesterday : 240