खो-खो में वाराणसी मंडल की टीम प्रदेश में दूसरे स्थान पर दो पॉइंट से चूकी चैंपियन बनने से*

राजातालाब। अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही, जबकि प्रथम स्थान गोरखपुर मंडल की टीम ने प्राप्त किया। बुधवार को आयोजित फाइनल मुकाबले में वाराणसी मंडल की टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। टीम की कप्तानी बनारस के गंगापुर इंटर कॉलेज के छात्र अनुराग सिंह ने की। फाइनल में वाराणसी की टीम मात्र दो पॉइंट से गोरखपुर से हार गई और उपविजेता रही।








Users Today : 97
Users Yesterday : 366