युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) के तत्त्वावधान में ‘मेरा युवा भारत (MY Bharat)’ वाराणसी द्वारा आज डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज, वाराणसी में “युथ पार्लियामेंट 2027” का भव्य आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत “एक राष्ट्र, एक चुनाव” (One Nation, One Election) विषय पर एक विचारोत्तेजक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन विजेता लखनऊ (विधानसभा) में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
प्रतियोगिता में युवाओं ने देश में एक साथ चुनाव कराए जाने के विभिन्न पहलुओं, वित्तीय लाभों, संसाधनों की बचत और सुशासन पर अपने ओजस्वी विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महाविद्यालय प्रबंधक नागेश्वर सिंह एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आंनद सिंह की उपस्थिति रही।। इस दौरान प्रज्ञा प्रवाह से रामाशीष जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में पूर्व डीआईओएस डॉ. अवध किशोर सिंह , दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट से विकास रघुवंशी , शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रचना पांडे एवं राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष अरविंद चौबे ने भी निर्णायक मंडल (Jury) की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रेखांकित किया कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” व्यवस्था से न केवल बार-बार होने वाले चुनावों के वित्तीय बोझ को रोका जा सकेगा, बल्कि विकास कार्यों में निरंतरता को भी गति मिलेगी।








Users Today : 132
Users Yesterday : 366