शराब पीने से मना करने पर मारपीट कर किया घायल

रोहनिया। घमहापुर में शराब पीने से मना करने पर मारपीट कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अनिशा पत्नी खुर्शीद निवासी बनकट लोहता वाराणसी की रहने वाली है। मेरा भाई सुनील निवासी नगर पंचायत गंगापुर एक पोखरा लिया है जिसमे मछली पालन का काम करता है । चार दिन पहले अयान खान अपने कुछ साथियो के साथ पोखरे पर लगा मड़ई पर आये और शराब पीने लगे तब मेरे भाई ने मना कर दिया और उनको वहा से भगा दिया ।जब मेरा भाई अपने पोखरे से अपने घर आ रहा था रास्ते मे अयान खान अपने चार साथियो के साथ पूर्व मे हुए विवाद को लेकर रोक लिया और गाली गलौज देते हुए मारे पीटे और अयान खान ने मेरी भाई के पीठ मे चाकू मार दिया मेरा भाई अपने आपको बचा कर भागा पर टैम्पू स्टैण्ड के पास शहबाज के दुकान पर गया और बताया कि तुम्हारे गांव के लड़के और तुम्हारा भतीजा अयान खान मुझे बिना बेवजह मारा तभी शहबाज अरबाज, जावेद निवासी आहोपुर जन्सा गाली गलौज देते हुए मेरे भाई सुनील को मारे पीटे और धमकी दिए कि अगर कही शिकायत करोगे तो जान से मार दूंगा। प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।








Users Today : 8
Users Yesterday : 245